Ration Card Mobile Number Link Online : अब राशन कार्ड में मोबाईल नंबर लिंक करें मोबाईल से घर बैठें ?

आपके भी राशन कार्ड के साथ आपके मोबाईल नंबर लिंक नहीं हैं। इस कारण जब आप राशन डीलर के पास जाकर राशन सामग्री जैसे गेहू, चावल, मोटा अनाज आदि प्राप्त करते हैं तो इसका मैसेज आपके मोबाईल नंबर पर प्राप्त नहीं पता हैं। राशन कार्ड में फोन नंबर के लिंक होने से जब हम राशन डीलर से राशन सामग्री प्राप्त करते है तो तुरंत बाद ही हमारे मोबाईल नंबर पर हमारे को मिलने वाली राशन सामग्री की जानकारी जैसे आपको गेहू, चावल, मोटा अनाज कितने किलो मिला हैं।

राशन कार्ड में मोबाईल नंबर लिंक नहीं होने पर आप ऑनलाइन अपने मोबाईल से Mera Ration 2.0 ऐप में लॉगिन करने के बाद खुद से ऑनलाइन राशन कार्ड में मोबाईल नंबर लिंक/अपडेट कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको राशन कार्ड में मोबाईल नंबर कैसे लिंक करें की जानकारी देने जा रहें हैं।

इसे भी पढ़ें – आधार नंबर से राशन कार्ड नंबर कैसे निकालें ?

How to Register Mobile Number in Ration Card Online

अपने राशन कार्ड में ऑनलाइन मोबाईल नंबर रजिस्टर करने के लिए आपको अपने मोबाईल में गूगल प्लेस्टोर से Mera Ration 2.0 ऐप को इंस्टॉल करना हैं।

ration card me mobile number link kaise kare

इसके बाद आप इन सभी स्टेप को फॉलो करके अपने राशन कार्ड में मोबाईल नंबर रजिस्टर कर सकेंगे –

  • आप जैसे ही मेरा राशन 2.0 ऐप आपके मोबाईल में ओपन हो जाएगा। आपके सामने सबसे पहले भाषा (Language) को सिलेक्ट करने का ऑप्शन आ जाएगा। आपको अपनी पसंद की भाषा का चयन कर लेना हैं।
ration card me phone number kaise joden
  • आपके सामने अब Get Started बटन आएगा। आपको गेट स्टारटेड बटन पर क्लिक करना हैं।
mobile se ration card me phone number link kaise kare
  • आपको लॉगिन करने का दो ऑप्शन Beneficiary Users और Department Users आ जाएगा। आपको Beneficiary Users को सिलेक्ट करने के बाद अपने आधार कार्ड के नंबर और केप्चा कोड को टाइप करने के बाद लॉगिन विद ओटीपी बटन पर करना होगा।
how to update mobile number in ration card
  • आपको अपने आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को टाइप करने के बाद वेरीफाई बटन पर क्लिक कर देना हैं।
  • इसके बाद आपको Create MPIN बटन पर क्लिक करके 4 डिजिट का एमपिन सेट कर लेना हैं।
ration card phone number update
  • आपके सामने आपका राशन कार्ड आ जाएगा। इसमे आपको राशन कार्ड में दर्ज मुखिया का नाम, राशन कार्ड नंबर, एड्रैस आदि की जानकारी देखने को मिल जाएगी।
mera ration 2.0 app se ration card me mobile number link kaise kare
  • नीचे आपको Pending Mobile Number का ऑप्शन दिखाई देगा। आप जैसे ही पेंडिंग मोबाईल नंबर पर क्लिक करेंगे।
  • आपके सामने आपके राशन कार्ड में दर्ज परिवार के जिन सदस्यों के मोबाईल नंबर अपडेट नहीं हैं। उनका नाम आ जाएगा।
  • अब आपको जिस सदस्य के मोबाईल नंबर राशन कार्ड में लिंक नहीं हैं। उस सदस्य के नाम के आगे दिखाई दे रहें View बटन पर क्लिक करना हैं।
ration card mobile number update online process
  • आपको Enter your Mobile Number में सदस्य का मोबाईल नंबर टाइप करना हैं और Submit बटन पर क्लिक कर देना हैं।
online ration card me phone number update kaise kare
  • आपके मोबाईल नंबर पर ओटीपी सेंड किया जाएगा। आपको प्राप्त ओटीपी को टाइप करने के बाद Verify पर क्लिक करना हैं।
ration card mobile number register online
  • आपके सामने नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाएं अनुसार मैसेज आ जाएगा। आपको इस मैसेज में Request Number भी देखने को मिल जाएगा। इसके बाद आपके राशन कार्ड में सदस्य का मोबाईल नंबर अपडेट कर दिया जाएगा।
how to register mobile number in ration card

आप इस तरह से अपने राशन कार्ड में सदस्य का मोबाईल नंबर लिंक नहीं होने पर आसानी से ऑनलाइन मोबाईल नंबर लिंक कर सकते हैं। आपके राशन कार्ड में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें को लेकर कोई सवाल हैं तो आप हमारे से कमेन्ट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवाल का जल्द ही जवाब देने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment