प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई आवास योजना हैं। पीएम आवास योजना के तहत कच्चे मकानों या बिना छत के मकानों में रहने वाले मैदानी क्षेत्रों के परिवारों को 1,20,000 रुपये और पर्वतीय राज्यों/कठिन क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को 1,30,000 हजार रुपये पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं।
अगर आप भी ग्रामीण क्षेत्र में निवास करते हैं और आपके पास भी रहने के लिए पक्का मकान नहीं हैं। आप PM Awas Yojana Gramin में आवेदन करने की पात्रता और मानदंडों को पूरा करते हैं तो आप पीएम आवास योजना – ग्रामीण के द्वारा अपना खुद का पक्का मकान बनाने के लिए 1 लाख 20 रुपये से 1 लाख 30 हजार रुपये तक की सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में रजिस्ट्रेशन कैसे करें। पीएम आवास योजना ग्रामीण में आवेदन करने के लिए आवश्यक पात्रता, डॉक्युमेंट करे बारें विस्तार से बता रहें हैं।
PM Awas Yojana Gramin Registration 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण में पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आवश्यक पात्रता व डॉक्यूमेंट के बारें बात कर लेते हैं –
पीएम आवास योजना ग्रामीण में आवेदन करने के लिए आवश्यक पात्रता –
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
- आवेदक का पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए
- परिवार जिसमें 25 वर्ष से अधिक आयु वाला कोई साक्षर वयस्क न हो
- ऐसा परिवार जिसमे 16 से 59 वर्ष की उम्र वाला कोई वयस्क पुरुष सदस्य न हो
- परिवार जिसमे 16 से 59 वर्ष की उम्र वाला कोई वयस्क सदस्य न हो
- कोई भी परिवार जिसमे कोई विकलांग सदस्य हो
- जिनके पास स्थायी नौकरी न हो आकस्मिक मजदूरी करते हो
- अल्पसंख्यक वर्ग के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जनजाति के लोग।
पीएम आवास योजना ग्रामीण में आवेदन करने के लिए डॉक्यूमेंट
- आवेदक का आधार कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- बैंक खाता की डिटेल्स
- राशन कार्ड
- स्वच्छ भारत मिशन (SBM) नंबर
- नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो
- पीएम आवास योजना ग्रामीण आवेदन फॉर्म आदि।
इसे भी पढ़ें – शौचालय बनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का फॉर्म कैसे भरें ?
पीएम आवास योजना ग्रामीण में लाभ प्राप्त करने के लिए PMAY-G में आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार हैं –
- सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण में आवेदन करने हेतु आवश्यक डॉक्यूमेंट लेकर अपने ग्राम के पंचायत कार्यालय में जाना हैं।
- इसके बाद आपको पंचायत कार्यालय से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर लेना हैं।
- आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण आवेदन फॉर्म (पंजीयन फॉर्म) प्राप्त करने के बाद इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना हैं।
- जैसे अपनी ग्राम पंचायत का नाम, ग्राम का नाम, मुखिया का नाम, जाति वर्ग, धर्म आदि को जानकारी भरनी हैं।
- हितग्राही संबंधी जानकारी को भरे – हितग्राही का नाम, लिंग, मुखिया से संबंध, प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु लाभार्थी का प्रकार और मोबाईल नंबर लिखें।
- इसके बाद आपको आपको अपने मनरेगा जॉब कार्ड नंबर, फैमिली आईडी और बैंक अकाउंट की डिटेल्स को भरना हैं।
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शपथ-पत्र और आधार हेतु सहमति पत्र को आपको भरना हैं। इसकें आपको इस पंजीयन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की फोटो-प्रति को संलग्न करना हैं और इस फॉर्म को ग्राम पंचायत में जमा करवा देना हैं।
- पीएम आवास योजना ग्रामीण आवेदन फॉर्म के जमा कराने के बाद निरीक्षक के द्वारा के द्वारा आवेदक के विवरणों की पुष्टि की जाती हैं।
- सत्यापन के बाद पीएम आवास योजना ग्रामीण में पात्र आवेदकों को स्वीकृति प्रदान की जाती हैं। और उन्हे आर्थिक सहायता प्रदान कर दी जाती हैं।
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लाभार्थी अपनी मिलने वाली किस्त की जानकारी और एफटीओ ट्रैकिंग, और पीएम आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी सूची ऑनलाइन मोबाईल से चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – नरेगा जॉब कार्ड कैसे बनाएं – पूरी जानकारी ?
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची चेक कैसे करें ?
Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin List ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको सबसे पहले प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण की आधिकारिक साइट पर जाना हैं। https://pmayg.gov.in/ पर जाना हैं।
- इसके बाद आपको मेनू बार में Awaassoft ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Report को सिलेक्ट करना हैं।

- आपके सामने अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा। आपको Social Audit Reports (H) के सेक्शन में Beneficiary Details for Verification के विकल्प को सिलेक्ट करना हैं।

- आपके सामने MIS Report का पेज ओपन हो जाएगा।
- यहाँ पर आपको Selection Filters में अपना State, District और Block, Village को सिलेक्ट करना हैं और Financial Year को सिलेक्ट करें।
- Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin को सिलेक्ट करने के बाद केप्चा Answer को टाइप करें और Submit बटन पर क्लिक करें।

आपके सामने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी लिस्ट आ जाएगी। आप इस लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
PM Awas Yojana Gramin Registration से संबंधित अक्सर पूछे गए (FAQ)
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2026 में कितने रुपये मिलते हैं।
2025 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवेदक लाभार्थी को मैदानी क्षेत्रों में 1.20 लाख रुपये और पर्वतीय राज्यों, दुर्गम क्षेत्रों में 1.30 लाख रुपये की राशि मिलती हैं।
अपने गाँव की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लिस्ट कैसे देखें ?
अपने गाँव की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी लिस्ट आप प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक साइट पर जाने के बाद मेनूबार में Awaassoft पर क्लिक करके Report को सिलेक्ट करें। अगले पेज पर Social Audit Reports सेक्शन में Beneficiary Details for Verification पर क्लिक करके अपने स्टेट, जिला, ब्लॉक और गाँव और वित्तीय वर्ष व प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण को सिलेक्ट करके अपने गाँव की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लिस्ट देख सकते हैं।