Birth Certificate Online Kaise Banaye : मोबाईल से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ?

सभी बच्चे या व्यक्ति के लिए जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) एक जरूरी दस्तावेज होता हैं। क्योंकि किसी भी सरकारी डॉक्युमेंट जैसे आधार कार्ड या बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती हैं।

इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा सरकारी दस्तावेज हैं। जिसमें व्यक्ति का नाम, लिंग, जन्म तिथि और माता-पिता का नाम व जन्म का स्थान आदि की विवरण होता हैं। अगर आपका जन्म प्रमाण पत्र बना हुआ नहीं हैं तो आप जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन मोबाईल से भी आवेदन कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको Janam Praman Patra Online Kaise Banaye की जानकारी देने जा रहें हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको कौन-कौनसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी। बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने की क्या प्रक्रिया हैं। आपको जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाते हैं की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें – जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन मोबाईल से डाउनलोड कैसे करें ?

Birth Certificate Online Apply 2025

सबसे पहले हम जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक पात्रता और डॉक्यूमेंट के बारे में बात करेंगे। इसके बाद हम नया जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें की पूरी प्रोसेस को विस्तार से जानेंगे –

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक पात्रता –

  • जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन का भारतीय नागरिक होना जरूरी हैं।
  • आवेदक का जन्म भारत में हुआ हो।
  • जन्म प्रमाण पत्र के लिए बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक हैं। अगर यह समय सीमा पार हो जाती हैं तो जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण के लिए अतिरिक्त शुल्क (विलंब शुल्क) देना होता हैं।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए –

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बच्चे (शिशु) के माता-पिता को निम्न डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ती हैं –

  • बच्चे का माता-पिता का आधार कार्ड
  • शपथ पत्र (अगर बच्चा घर पर जन्मा हो तो)
  • बच्चे का आधार कार्ड (बच्चे के उम्र 1 साल या उससे अधिक)
  • अस्पताल की रसीद (बच्चे का जन्म हॉस्पिटल में हुआ हो तो)
  • बच्चे के माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र
  • माता या पिता का मोबाईल नंबर आदि की जरूरत पड़ती हैं।

Janam Parman Patra Kaise Banaye – पूरी जानकारी

देखिए जब किसी शिशु का जन्म अस्पताल में होता हैं तब अस्पताल से ही शिशु के माता-पिता को शिशु के जन्म के 21 दिन के उपरांत बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बनाकर दे दिया जाता हैं। किन्तु किसी कारणवश उस दौरान आप जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाएं हैं तो आप अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय ,नगर पालिका, नगर परिषद कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज के साथ जाकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज के इस डिजिटल समय में लगभग सभी राज्यों का अपना जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन का अलग-अलग पोर्टल होता हैं। आप आसानी से अपने राज्य के Birth & Death Registration पोर्टल पर जाने के बाद बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – आधार कार्ड में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें ?

How to Apply Birth Certificate Online

हम आपको बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें की प्रोसेस को विस्तार से स्टेप बाय स्टेप बता रहें हैं। आप भी इस तरह से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे –

  • आपको सबसे पहले अपने मोबाईल में https://dc.crsorgi.gov.in/crs/ पोर्टल को ओपन कर लेना हैं।
birth certificate registration online
  • इसके बाद अगर आपनए इस पोर्टल पर अपना पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं कर रखा हैं तो सबसे पहले Login बटन पर क्लिक करने के बाद General Public को सिलेक्ट करें और Sign Up बटन पर क्लिक करें और अपना नाम, अपने मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी आदि की डिटेल्स को टाइप करके अपना खाता बना लें।
janam praman patra kaise banaye online
  • अब लॉगिन बटन पर क्लिक करके अपने यूजर आईडी और पासवर्ड को टाइप करें और लॉगिन कर लें।
  • आपको अब जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Birth के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
mobile se birth certificate kaise banaye
  • बच्चे की सूचना – अपने राज्य को सिलेक्ट करें। बच्चे का नाम, जन्म की तिथि, जन्म का स्थान (हॉस्पिटल या घर) माता-पिता का नाम, माता-पिता का एड्रैस, आधार कार्ड नंबर और मोबाईल नंबर आदि की जानकारी को भरें।
janam praman patra online banaye mobile se
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें – आपको जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर देना हैं।
  • जन्म प्रमाण पत्र आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • अंत में आपको सभी जानकारी को सही-सही भरने के बाद और डॉक्यूमेंट सबमिट और आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना हैं।
  • जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बाद सत्यापन और अनुमोदन की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। आप जन्म प्रमाण पत्र बनने के बाद इसी पोर्टल पर आकर अपने यूजरनेम और पासवर्ड को टाइप करनए के बाद लॉगिन करके जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।

इस तरह से दोस्तों आप जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए अपने मोबाईल से घर बैठें ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन कैसे बनाएं ?

अगर आप जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन अपनी नगर पालिका, नगर निगम, ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस तरह से ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं –

  • आपको अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम कार्यालय में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको संबंधित अधिकारी से जन्म प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना हैं।
  • आपको जन्म प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भर देना हैं।
  • जन्म प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म को पूरा सही-सही भरने के बाद सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को जन्म प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना हैं।
  • आपको अब इस आवेदन फॉर्म को ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम कार्यालय में जमा करवा देना हैं।

जन्म प्रमाण पत्र बनने के बाद आप अपना जन्म प्रमाण पत्र अपने ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment