Aadhaar Number Se Ration Card Download : ऑनलाइन आधार नंबर से राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें ?

नया राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद या राशन कार्ड में नया सदस्य का नाम जोड़ने के बाद आप अपने राशन कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं। राशन कार्ड डाउनलोड करने की ऑनलाइन प्रक्रिया आसान हैं। आप Mera Ration 2.0 ऐप के द्वारा अपने आधार कार्ड के नंबर को टाइप करने के बाद अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आपके पास एंड्रॉयड मोबाईल और इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा हैं तो आप खुद से आसानी से ऑनलाइन घर बैठें ही अपना Ration Card Download कर सकेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको आधार कार्ड के नंबर के द्वारा राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें की प्रोसेस को बता रहें हैं।

इसे भी पढ़ें – आधार नंबर से राशन कार्ड नंबर कैसे पता करें ?

आधार कार्ड नंबर से राशन कार्ड कैसे निकालें ऑनलाइन ?

अपने आधार कार्ड नंबर से राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपने फोन में गूगल प्लेस्टोर से Mera Ration 2.0 ऐप को इंस्टॉल करना हैं।

aadhaar number se ration card download

अपने मोबाईल में आपको मेरा राशन 2.0 ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आपको नीचे बताएं प्रोसेस के अनुसार लॉगिन करना हैं –

  • आपको मेरा राशन 2.0 ऐप को ओपन करने के बाद सबसे पहले Language को सिलेक्ट करना हैं।
  • इसके बाद आपके सामने Get Started बटन आपके सामने आ जाएगा। आपको Get Started बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के नीचे दिख रहे Beneficiary Users पर क्लिक करके अपने आधार कार्ड के नंबर और दिख रहें केप्चा कोड को टाइप करना हैं।
  • इसके बाद आपको लॉगिन विद ओटीपी बटन पर आपको क्लिक करना हैं।
aadhar number se ration card download online
  • अपने आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको प्राप्त ओटीपी को टाइप करने के बाद वेरीफाई बटन पर क्लिक कर देना हैं।
  • आपके सामने अब Create MPIN का ऑप्शन आएगा। आपको मेरा राशन 2.0 ऐप में लॉगिन करने के लिए एक 4 डिजिट का एमपिन सेट करना हैं।
ration card download through aadhaar number
  • आपको एमपिन बनाने के लिए Create Now बटन पर क्लिक करके एमपिन बना लेना हैं।
  • जैसे ही आपका एमपिन बन जाएगा। आप मेरा राशन 2.0 ऐप में लॉगिन हो जाएंगे। आपके सामने अब आपका राशन कार्ड आ जाएगा।
mobile se aadhar card se ration card kaise nikale
  • आपको राशन कार्ड में Head of Family का नाम, राशन कार्ड में रजिस्टर मोबाईल नंबर, राशन कार्ड के नंबर और राशन डीलर का एड्रैस आदि की जानकारी देखने को मिल जाएगी।
  • अपने राशन कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको ऊपर डाउनलोड का आईकन दिखाई देगा। आपको अपने राशन कार्ड को डाउनलोड करने के लिए इस आईकन पर क्लिक करना हैं।
download ration card through aadhar card number
  • इसके बाद आपके मोबाईल में आपका राशन कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद या राशन कार्ड के खों जाने पर अपने आधार कार्ड नंबर से राशन कार्ड डाउनलोड करना यह आसान तरीका हैं। आप भी इस तरह से अपना राशन कार्ड आधार नंबर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment