राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें ?

आप भी राजस्थान राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक या युवती हैं और आप राजस्थान बेरोजगार भत्ता योजना के द्वारा बेरोजगार युवकों 4000 रुपये और बेरोजगार युवतियों को 4500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form Apply करना चाहते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना क्या हैं। राजस्थान बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवश्यक पात्रता और कौन-कौनसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती हैं। राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं, पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें – आधार कार्ड में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें – जाने आसान तरीका ?

Rajasthan Berojgari Bhatta Form Online Apply 2025

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें की जानकारी से पहले राजस्थान बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवश्यक पात्रता और डॉक्युमेंट्स के बारें में बात कर लेते हैं –

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवश्यक पात्रता –

  • राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना में आवेदन करने वाला बेरोजगार युवक व युवती राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविधालय से स्नातक या उसके समान डिग्री प्राप्त की हो।
  • राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी भी तरह का कोई स्व रोजगार ना हो / किसी भी निजी व सरकारी क्षेत्र में काम ना कर रहा हो।
  • राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने के लिए आयु-सीमा अधिकतम सामान्य बेरोजगार के लिए 30 वर्ष हैं। और एससी/एसटी, महिला आवेदक, ट्रांसजेंडर आवेदक, विकलांग आवेदक के लिए अधिकतम आयु-सीमा 35 वर्ष हैं।
  • राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने के आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आयु 2 लाख रुपये से अधिक नही होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने के आवेदनकर्ता के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में न हो।
  • अगर एक परिवार में एक से अधिक बेरोजगार हैं और बेरोजगार भत्ता योजना में पात्र हैं तो अधिकतम 2 बेरोजगार ही बेरोजगार भत्ता योजना में बेरोजगार भत्ता प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता फॉर्म भरने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट –

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट
  • आवेदक अगर एससी/एसटी से हैं तो जाति-प्रमाण पत्र
  • विकलांग हैं तो विकलांग प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीयन की प्रति
  • आय प्रमाण पत्र व 2 शपथ पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक (SBI बैंक की) आदि।
  • आवेदक के आधार कार्ड के साथ मोबाईल नंबर लिंक होना चाहिए।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको इन सभी डॉक्युमेंट्स को तैयार कर लेना हैं। अब हम राजस्थान बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें की प्रोसेस को देख लेते हैं।

इसे भी पढ़ें – राजस्थान बोर्ड डुप्लिकेट मार्कशीट ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें ?

Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form Kaise Bhare

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको SSO ID की जरूरत पड़ेगी। आपको सबसे पहले अपनी एसएसओ आईडी बना लेना हैं।

  • अपनी SSO ID बनाने के के बाद आपको एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/signin को ओपन कर लेना हैं।
  • अपना यूजरनेम और पासवर्ड और दिख रहे केप्चा कोड को टाइप करने के बाद आपको एसएसओ आईडी में लॉगिन कर लेना हैं।
Rajasthan Berojgari Bhatta Form Online Apply
  • अब आपको रोजगार पंजीयन करने के लिए EMPLOYMENT EXCHANGE MANAGEMENT SYSTEM (EEMS) पर क्लिक करके इसे सिलेक्ट कर लेना हैं।
Berojgari Bhatta Online Form Kaise Bhare
  • अगले पेज में आपको CITIZEN में Job Seeker को सिलेक्ट करने के बाद New Registration पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके सामने Job Seeker Registration Form ओपन हो जाएगा। आपको अपनी सभी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जेंडर, Education डिटेल्स, आधार कार्ड नंबर, मोबाईल नंबर, पता रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भरने के बाद Submit कर देना हैं।
Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form Kaise Bhare
  • आपके सामने आपनए जो जानकारी दर्ज की हैं उसका Preview आ जाएगा। अगर सभी जानकारी सही हैं तो आपको Send OTP बटन पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके जन आधार कार्ड में लिंक मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। आपको प्राप्त ओटीपी को टाइप कर देना हैं और Final Submit कर देना हैं। इसके बाद आपका रोजगार पंजीयन हो जाएगा।
  • अब आपको बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने के लिए Un-Employment Allowance पर क्लिक करने के बाद Un-Employment Allowance Request बटन पर क्लिक करना हैं।
  • आपको अगले पेज पर चेक बॉक्स पर टिक करना हैं और Continue पर क्लिक कर देना हैं।
  • इसके बाद आपको ऊपर Add New का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने अब Un-Employment Form आ जाएगा। आपकी इसे भरना हैं और Check Eligibility for Continue बटन पर क्लिक कर देना हैं।
  • आपके आधार कार्ड के नंबर को टाइप करें और Send OTP बटन पर क्लिक कर दें। आधार से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को टाइप करें और Verify करें।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करना हैं और Submit बटन पर क्लिक कर देना हैं।
Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form
  • आपका बेरोजगारी भत्ता फॉर्म सबमिट हो गया हैं। आपको Status में दिख रहें Submit बटन पर क्लिक करना हैं।
  • अगले पेज पर आपको नीचे दिख रहें Check Eligibility for Continue बटन पर क्लिक करना हैं। यहाँ पर आपको Print बटन पर क्लिक करने के बाद बेरोजगारी भत्ता आवेदन फॉर्म का प्रिन्ट निकाल लेना हैं।
  • अब आपको राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना 2021 के लिए सहमति देना होगा इंटरशिप के लिए आपको दुबारा एसएसओ आईडी में लॉगिन करना हैं और EMPLOYMENT EXCHANGE MANAGEMENT SYSTEM करना हैं और आपके सामने ‘क्या आप तकनीकी रूप से योग्य हैं’ आपको Yes पर टिक करना हैं और आपको Course में आपके पास जो कोर्स हैं उसे सिलेक्ट कर लेना हैं और कॉर्से को डिटेल्स को भरने के बाद Yes को सिलेक्ट करें और Accept बटन पर क्लिक करें।
Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form Fill Up

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता का फॉर्म भरने के बाद आपका फॉर्म Approve किया जाता हैं। आपका बेरोजगारी भत्ता फॉर्म अप्रूव होने के बाद इंटरशिप के लिए जॉइनिंग लेटर दिया जाता है। आपको सरकारी विभाग में प्रति कार्यदिवस 4 घंटे की इंटरशिप की जानी अनिवार्य हैं। महीने के आखिरी में आपको इंटरशिप की अटेंडेंस को बेरोजगारी भत्ता पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद आपके बैंक अकाउंट में बेरोजगारी भत्ता की राशि प्राप्त होगी।

इस तरह से आप राजस्थान बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए अपने मोबाईल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपके कोई सवाल हैं तो आप हमारे से कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके पूछ सकते हैं।

Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form Kaise Bhare से संबंधित (FAQ)

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना में मासिक कितने रुपये मिलते हैं ?

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता बेरोजगार पुरुष आवेदक को 4000 रुपये प्रतिमाह और बेरोजगार महिला, ट्रांसजेंडर, विकलांग आवेदक को 4500 रुपये प्रतिमाह मिलता हैं।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता कितने साल तक दिया जाता हैं ?

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के द्वारा राजस्थान राज्य के निवासी बेरोजगार युवक-युवतियों को 20 साल तक बेरोजगारी भत्ता के द्वारा राशि प्रदान की जाती हैं।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता स्टेटस कैसे चेक करें ?

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता फॉर्म भरने के बाद अगर आप बेरोजगारी भत्ता का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आपको अपनी एसएसओ आईडी में लॉगिन कर लेना हैं। इसके बाद EMPLOYMENT EXCHANGE MANAGEMENT SYSTEM पर क्लिक करना हैं। आपको Job Seeker Dashboard में आपके बेरोजगारी भत्ता का स्टेटस देखने को मिल जाएगा।

Leave a Comment